रामगढ़, जुलाई 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। आगामी तीन अगस्त 2025 को रामगढ़ जिला अनुसूचित जाति उत्थान परिषद् प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह में इस वर्ष जिला से मैट्रिक और इंटर मीडियट पास समाज के टॉपर बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार परिषद के सदस्य जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को मांडू प्रखंड के सोनडीहा, लइयो, केदला, इचाकडीह, जोंडरागोड़ा आदि क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया गया। जिमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष अनिल नायक, जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर तुरी, रमेश राम, रामचंद्र राम, शंकर नायक, विनोद राम आदि लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.