हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर। आगामी तीन फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता द्वारा जागरूकता शिविर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई की जाएगी। इस शिविर में उत्पीड़न की शिकार महिलाएं अपनी बात कह सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...