प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 13 -- प्रतापगढ़। आपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त रहने और शस्त्र अनुज्ञा पत्र का उल्लंघन करने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जिले के तीन शस्त्र लाइसेंस धारकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसी क्रम में एक गुंडे को छह महीने के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। जिलाबदर किए गए सोनू पाल पुत्र सुपाल पाल पुतईपुर, सरबाजपुर थाना लीलापुर का निवासी है। इसी क्रम में महेशगंज थाने के ग्राम पूरे किशुनी के अरुण कुमार सिंह पुत्र गया बक्श सिंह के रायफल, ग्राम महेवा मलकिया के राम किशोर मिश्र पुत्र राम सुमेर की एसबीबीएल और कन्धई के ग्राम कन्धई मधुपुर निवासी उमेश कुमार सिंह पुत्र मान सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.