संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- नाथनगर हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दिया है।आरोप है कि आठ दिन पूर्व रात के नौ बजे गांव के कुछ लोग वादी की पत्नी से छेड़खानी की। कपड़ा फाड़ दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव करने पहुंचे आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात करीब नौ बजे कुछ लोग पहुंचे। वादी की पत्नी के साथ छेड़खानी किया। कपड़ा फाड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंचे वादी के अलावा अन्य परिजनों की पिटाई किया। घर में घुसकर तोड़फोड़ किया। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रतिवादी अमरेश, गिरजेश, राम किशुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.