श्रावस्ती, अक्टूबर 8 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत सरका बराव के तेंदुआ बराव गांव के लोगों को मतदान के लिए तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे दर्जनों लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने तेंदुआ बराव में मतदान केन्द्र बनाने की मांग की है। सरकाबराव के उमेद पुरवा प्राथमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र है। जहां पर बनटुकरा, बृजबासिनपुरवा, तेंदुआ बरांव, उमेदपुरवा के लोगों को मतदान करने का मौका मिलता है। लेकिन उमेदपुरवा से तेंदुआ बराव की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक है। इसलिए काफी संख्या में मतदाता मतदान करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। तेंदुआ बराव में कंपोजिट स्कूल है। जिसे मतदान केन्द्र बना दिया जाय तो लोगों को मतदान करने में आसानी होगी। तेंदुआ के ग्रामीणों ने कंपोजिट स्कूल तेंदुआ बराव को मतदान केन्द्र बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.