अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के तीन प्रमुख धार्मिकस्थलों का लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य होंगे। मुख्यमंत्री पर्यटक स्थल विकास योजना के तहत होने वाले विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस को सौंपा गया है। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए लगभग दो करोड़ रुपये की राशि कार्यदायी सस्था को उपल ब्ध करा दी गई है। जिले के न सिर्फ पर्यटक स्थल, बल्कि अन्य धार्मिकस्थलों का अलग अलग योजनाओं के तहत तेजी से विकास कराया जा रहा है। मार्ग, आवास शौचालय, पेयजल, नेटवर्क, प्रकाश, साफ सफाई समेत कई अन्य प्रकार के कार्य बेहतर तरीके से कराए जा रहे हैं। इससे संबंधित स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। इस बीच एमएलसी ...