मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- बहादराबाद थाना पुलिस ने नहर पटरी, पथरी पावर हाउस के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास करीब 1.042 किलो स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और बाइक बरामद की गई है। बहादराबाद थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जोला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 1.042 किलोग्राम स्मैक, 457 ग्राम मिलावटी स्मैक, 500 ग्राम लाल रंग पाउडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर और राजस्थान सहित अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी में लिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लि...