गाजीपुर, जून 3 -- खानपुर। क्षेत्र के लघु डाल नहर खंड सैदपुर के तहत आने वाले तेतारपुर प्रथम, तेतारपुर द्वितीय नुरुद्दीनपुर और नेवादा पंप कैनाल की मरम्मत होगी। इसके लिए शासन की ओर से तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गयी है। अब जल्द ही कैनालों को दुरुस्त करने के लिए कार्य शुरू होंगे। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी। पंप कैनाल की मरम्मत होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी खेती की लागत में कमी आएगी और आय भी बढ़ सकेगी। तेतारपुर पंप कैनाल का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान उपखंड अधिकारी वीरेंद्र गौतम ने बताया कि तेतारपुर,नेवादा एवं नुरुद्दीनपुर पंप कैनाल और इससे निकलने वाली नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराये जाएंगे। सभी पुराने मोटर पंप, पाइप और संबंधित पुराने उपकरण को बदलकर नए व आधुनिक पंप व उपकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.