समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर। टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर में बड़ी कार्रवाई की। राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित एक निजी ट्रेडिंग प्रतिष्ठान पर अचानक छापेमारी की, जहां जांच के दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ। वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि संबंधित ट्रेड द्वारा फर्टिलाइजर, स्टील, छड़ और सीमेंट का व्यवसाय किया जा रहा है। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि व्यापारी ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री को छिपाकर टैक्स से बचने का प्रयास किया है। वहीं टीम ने ट्रेड के कर्पूरीग्राम स्थित गोदाम का भी निरीक्षण किया। गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की जब मिलान जीएसटी के तहत खरीदे गए माल से की गई, तो भारी अंतर पाया गया। स्टॉक अपेक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.