गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। तीन करोड़ रुपये संपत्तिकर बकाया होने पर शनिवार को नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राकेश वर्मा का कार्यालय सील कर दिया। बार-बार नोटिस के बाद भी बकाया भुगतान न करने पर निगम ने यह कार्रवाई की। दफ्तर सील होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता ने बकाया भुगतान के लिए मोहलत मांगी। इस पर 20 मिनट का बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर दफ्तर खोल दिया गया। चेताया गया कि सोमवार तक बकाया जमा न करने पर दोबारा सील की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर विभाग और प्रवर्तन दल की टीम मुख्य अभियंता के कार्यालय पर पहुंची। मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नहीं थे। इसके बाद निगम की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.