गोरखपुर, मई 20 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा के गीडा सेक्टर 23 स्थित अंकुर उद्योग में स्क्रैप (कबाड़) बेचने वालों ने कंपनी से करीब तीन करोड़ रुपए की जालसाजी की थी। जालसाजी का पता चलने के बाद कम्पनी के निदेशक अशोक जालान ने तीन फर्म के मालिकों और कंपनी के एक कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सहजनवां थानेदार एसओ महेश चौबे ने बताया कि गीडा सेक्टर 23 में स्थित अंकुर उद्योग सरिया बनाया जाता है। सरिया के निर्माण में स्क्रैप की जरूरत पड़ती है, जिसे बाजार से खरीदा जाता है। वर्ष 2023-24 से एक ही परिवार की तीन फर्मों की ओर से स्क्रैप की सप्लाई की जाती थी। कबाङ के तौल में घालमेल कर जालसाजों ने तीन करोङ की जालसाजी की थी। फैक्ट्री निदेशक अशोक जालान की...