प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेलाबाग स्थित रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन के तीन और इंटेक वेल में कम पानी पहुंचने से जल संकट गहरा गया था। शुक्रवार को शहर में आपूर्ति को बहाल रखने के लिए यहां पर तीन पंपिंग सेट लगाए गए। जिससे पानी को लिफ्ट कर इंटेक वेल तक पहुंचाया गया, ताकि जलापूर्ति बहाल हो सके। करेलाबाग रॉ वाटर पंम्पिंग स्टेशन में चार इंटेक वेल हैं। इसमें से एक इंटेकवेल में पानी पहले से नहीं पहुंच रहा था। जिसके लिए तीन पंपिंग सेट लगाए गए थे। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी तो जलस्तर और कम हो गया। शेष तीन इंटेक वेल भी पानी से बाहर आने लगे। जिसके कारण शहर के तमाम हिस्सों में जल संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा। अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो तीन पंपिंग सेट और लगाए गए। जिससे पानी लिफ्ट कर ऊपर लाया गया। इसी स्टेशन से एक चौथाई शहर में जलापूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.