लखनऊ, फरवरी 11 -- शहर में तीन इलाके ऐसे हैं जहां सड़क पर रोडवेज बसें और ई रिक्शा वालों के जाल में फंसकर राहगीर बेबस हो जा रहे हैं। स्थिति यह है कि झांसी से एक बस सवारी लेकर सुबह साढ़े ग्यारह बजे कैसरबाग बस अड्डे के बाहर पहुंचती हैं। बस सड़क किनारे खड़ी होती है कि इससे पहले बस के चारों ओर ई रिक्शा वाले आकर घेर लेते हैं। ऐसी स्थिति में सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहन सवार तब तक जाम में फंसे रहते है, जब तक बसों से पूरी सवारी उतर नहीं जाती हैं और ई रिक्शा वाले सवारी लेकर चले नहीं जाते है। यह तो सिर्फ कैसरबाग इलाके की बात कर रहे हैं। अमूमन यही स्थिति आलमबाग बस अड्डे के बाहर और कमता स्थिति अवध बस स्टेशन के पास देखने को मिल जाएगा, जिसका खामियाजा पैदल यात्री ही नहीं बाइक और कार सवारी भुगत रहे है। इस समस्या को लेकर जिम्मेदार खुद से बचने के लिए एक द...