पाकुड़, जनवरी 9 -- तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता पाकुड़। प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को नगर थाना प्रभारी होंगे। इससे पूर्व अनिल गुप्ता जिला नियंत्रण कच्छ के प्रभारी थे। पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार ने गुरूवार को न‌ए थाना प्रभारी अनिल गुप्ता को परभार सौंपा। वहीं पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार को मुफ्फसिल प्रभाग का इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा को मुफस्सिल प्रभाग से हटाकर न्यायालय परिसर का प्रभार सौंपा गया है। नगर थाना प्रभारी में प्रभार ग्रहण करते हुए इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने शहर वासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिसिंग को पब्लिक की मदद की जरूरत ह...