वरीय संवाददाता, फरवरी 5 -- परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को इन ट्रेनों की सूची भी जारी की है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों पर ही किया गया है। 12 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचने के समय में फरवरी के विभिन्न तारीखों से तो 10 ट्रेनों के खुलने के समय में अप्रैल के विभिन्न तिथियों से बदलाव होगा। इनमें दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनें अधिक हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिसूचना के अनुसार, दरभंगा से 01 अप्रैल से खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा से सुबह 08.20 के बदले सुबह 08.15 बजे खुलेगी। वहीं, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्स, दरभंगा से शाम 05.20 के बदले शाम 05.15 बजे खुलेगी...