मोतिहारी, नवम्बर 24 -- मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने विभिन्न मामले के 3 अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि सवंगिया ग्राम के राजकुमार प्रसाद की पत्नी हत्या की आरोपी कविता देवी,चौहनिया ग्राम के हत्या के प्रयास केआरोपी सुनील साह व जालसाजी मामले के आरोपी खैरवा ग्राम के संजय सहनी के घरों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है। सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं। बताया कि इनके घरवालों को चेतावनी दी गयी है कि आरोपी जल्द से जल्द सरेंडर कर दें। अन्यथा न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष के साथ एसआई श्याम बिहारी सिंह व महिला-पुरूष पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...