लातेहार, फरवरी 10 -- लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने तीन अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया है। इस संबंध में चयनित ओथ कमिश्नरों की सूची लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव के माध्यम से प्रदान की गई। नियुक्त किए गए ओथ कमिश्नरों में रजनीश भुषण, मिथलेश कुमार व विनोद कुमार शामिल हैं। सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति से अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को शपथ पत्र एवं संबंधित कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चयनित सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.