धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता रेमकी कर्मियों की हड़ताल को लेकर कर्मचारी ही दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने हड़ताल तोड़ते हुए धनबाद, छाताटांड़ और झरिया में सफाई शुरू कर दी है। दूसरे गुट के कर्मी सिंदरी और कतरास अंचल में हड़ताल पर डटे हैं। हड़ताल की वजह से दोनों ही अंचलों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर निगम ने वैकल्पिक उपाय करते हुए अपने मजदूरों से सफाई शुरू कराई लेकिन अभी तक सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। मंगलवार को रेमकी के हड़ताली कर्मचारियों ने रणधीर वर्मा चौक पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। रेमकी कंपनी के अधीन कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मियों ने जनता श्रमिक संघ के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर अपने मौलिक अधिकारों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले चार दिनों से कार्य का बहिष्कार कर सभी सफाई कर्मियों ने अपने विभिन्न मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.