गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव ने बताया कि जिलांतर्गत तीनों शहरी निकायों में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। उसके लिए पहले ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में 63.13% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि गढ़वा नगर परिषद (वर्ग ख) में कुल 21 वार्ड के लिए 42 मतदान केंद्र बनाये गए थे। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड के लिए 30 मतदान केंद्र व मझिआंव नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड व 17 मतदान केंद्र बनाये गए थे। गढ़वा नगर परिषद के लिए कुल 34 हजार 347 मतदाताओं में 21 हजार 748 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनमें 17 हजार 570 पुरूषों में 11 हजार 278 और 16 हजार 777 महिला मतदाताओं में 10 हजार 470 ने मतदान क...