औरैया, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश में फाइनल मतदाता सूची के जारी होने के बाद जिले की तीनों विधानसभा दिबियापुर, बिधुना और औरैया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एसआईआर के बाद जिले में कुल 1 लाख 58 हजार 870 मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। इसका सबसे बड़ा असर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में देखा जा रहा है। राजनीतिक दल अब नए आंकड़ों के आधार पर चुनावी रणनीति फिर से तैयार करने में जुट गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जिन मतदाताओं के डबल वोट थे, अब उन्हें केवल एक ही स्थान से मतदान का अधिकार मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि शहरी इलाकों से कटे अधिकांश मतदाता भाजपा समर्थक थे। उनका कहना है कि बिधुना और दिव्यापुर में भी शहरी मतदाता संख्या पर असर पड़ा है। वंचित मतदाताओं को सूची में वापस जोड़ने के लिए पार्टी की पूरी टीम सक्रिय हो जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्...