कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के तीनों नगर निकायों में चुनाव को लेकर करीब 20 दिनों से जारी चुनाव प्रचार आज शनिवार, 21 फरवरी को शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। इसके साथ ही मोहल्लों में घूम रहे चुनावी भोंपू और वाहनों से प्रचार पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करना अनिवार्य है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की चुनावी सभा, जुलूस या वाहन से प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई प्रत्याशी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि, 21 फरवरी को शाम पांच बजे के बाद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे। मालूम हो कि झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 16, कोड...