कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता चुनाव को लेकर तीनों निकायों के शहरी क्षेत्र में आज शाम छह बजे तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। चुनाव समाप्त होने तक नगर पर्षद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में सभी प्रकार के बड़े एवं छोटे वाहन, यंत्रचालित दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। मतदाता अपने परिवार के साथ निजी वाहन से मतदान केंद्र तक आ सकते हैं, किंतु वाहन को मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही खड़ा करना होगा। बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान केंद्र तक वाहन से जाने की अनुमति रहेगी। इस दौरान एनएच (रांची-पटना रोड) पर चलने वाले मालवाहक ट्रक एवं यात्री बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.