पाकुड़, फरवरी 2 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। बाजार स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित हिरणपुर प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को करियोडीह और तीनपहाड़ के बीच खेला गया। मैच में तीनपहाड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करियोडीह को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर तीनपहाड़ की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी करियोडीह की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तीनपहाड़ के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने करियोडीह की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तीनपहाड़ की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन संतुलन दिखाया। टीम ने मात्र 14 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताबी जीत दर्ज की। तीनपहाड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.