एटा, जुलाई 25 -- भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा ने हरियाली तीज महोत्सत रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया। कार्यक्रम में मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 45 स्कूली छात्राओं ने प्रतिभाग कर आकर्षक मेंहदी एवं रंगोली सजायी गई। प्रणाम शाखा की मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम पांच वैष्णवी वार्ष्णेय, राशि वार्ष्णेय, कीर्ति राजपूत, भूमिका एवं प्रिया उपाध्याय रही। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में 15 छात्राओं में से प्रथम पांच में ख़ुशी, आराध्या, दीपा, पूनम, नेहा रही। सावन मल्हार प्रतियोगिता में 14 महिलाओं में प्रथम पांच में खुशबू, शीनू गुप्ता, मोहिनी, लाड़ली उपाध्याय, उमा दुबे शामिल रही। निर्णायक मंडल में साक्षी सभरवाल, नीलम गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, नंदनी भारद्वाज शामिल रही। प्रणाम शाखा महिला सदस्यों ने सा...