बिजनौर, जुलाई 30 -- राजवंश महिला सभा बिजनौर द्वारा गार्गी गुप्ता की स्मृति में तीज महोत्सव मनाया गया। इस तीज उत्सव की अध्यक्षता सलोनी गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन छाया राजवंशी ने किया। चटपट सवाल झटपट जवाब के साथ कई गेम्स खिलाए गए। जिसमें महिलाओं ने खूब आनंदपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। महिलाओं ने तीज के गाने गए। गीता गुप्ता और दीपशिखा अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत कि ए। इस कार्यक्रम में नई नवेली तीज क्वीन दीपशिखा अग्रवाल और सदाबहार तीज क्वीन मृदुला गर्ग बनी। कार्यक्रम की संयोजिका अलका गुप्ता ,मेघना अग्रवाल, उषा राजवंशी, पूजा गुप्ता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...