मुरादाबाद, जुलाई 27 -- श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग द्वारा रविवार को हर्षोल्लास से तीजोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक उल्लास, सौंदर्य और प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। वहीं महिलाओं ने जब मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तो उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वीना जैन, शशि जैन, ऋचा जैन, प्रियंका जैन, रजनी जैन और ममता सक्सेना शामिल हुईं। महिलाओं ने बॉलीवुड गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। तीज महारानी का ताज सीमा जैन और तीज रानी का ताज रिया जैन के सिर सजा। इसके अलावा हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में रिया जैन, मेंहदी प्रतियोगिता में मेघा जैन, चूड़ी प्रतियोगिता में शिखा जैन को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को भी सम्मानित किया गया। आरुषि जैन ने अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगित...