बांका, मई 17 -- बांका, एक संवाददाता। गर्मी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी व उमस के बीच जनजीवन प्रभावित रहा। तीखी धूप में लोग निकलने से परहेज करते रहे। तापमान 40 डिग्री पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश की संभावना है। दोपहर होते ही ऐसा मालूम पड़ता है जैसे सूर्य सर के ऊपर आ गया हो। बढ़ती गर्मी से आमलोग काफी परेशान हो रहे हैं। रास्ते चलते छाव की तलाश करते हैं। दोपहर के वक्त शहर की सड़कें भीषण गर्मी की वजह से सुनसान दिखने लगती है। वहीं अति आवश्यक कार्य से ही लोग दोपहर के वक्त घर से निकलते हैं। भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सदर अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 400 से 500 मरीज पहुंच रहे है। यह संख्या कभी इससे भी ऊपर पहुंच जाती है। इसमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त के मरीज होते है। गुरुवार को दोप...