आगरा, दिसम्बर 5 -- सात साल तिहाड़ की रोटी भी उन्हें नहीं सुधार पाई। जेल से बाहर आए तो कमाई के लिए फिर नशे की तस्करी शुरू कर दी। हिमालच प्रदेश से मलाना क्रीम (उच्च गुणवत्ता की चरस) लेकर फिरोजाबाद देने जा रहे थे। सूचना पर एएनटीएफ ने कमला नगर क्षेत्र में दबोच लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में पहिया के ऊपर बने गोपनीय केबिन में चरस के पैकेट बरामद हुए। बरामद चरस का वजन करीब 9.80 किलोग्राम है। एएनटीएफ का दावा है कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है। एंटी नरकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) के इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी में चरस आ रही है। गुरुवार को जाल बिछाया गया। सुल्तानगंज की पुलिया से आगे सर्विस रोड पर गाड़ी को पकड़ा गया। गाड़ी में कोटला, पंजाब निवासी बलवीर सिंह औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.