दिल्ली, फरवरी 24 -- पैरोल एवं जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर निकलकर फरार हुए 200 से ज्यादा कैदियों की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है। इन कैदियों में से लगभग 65 फीसदी ऐसे हैं जो हत्या के मामले में अदालत से सजा पा चुके हैं। जेल में सजा काटने के दौरान उन्होंने किसी बहाने से पैरोल या जमानत ली और बाहर निकलते ही फरार हो गए। इनमें सीरियल किलर चंद्रकांत झा का भी नाम शामिल है, जिसे कुछ दिन पहले ही अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर फरार चल रहे कैदियों की सूची दिल्ली पुलिस को भेजी जाती है। खासतौर से ऐसे अपराधी जो बेहद गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह सूची स्पेशल सेल और अपराध शाखा की टीम को सौंपी जाती है ताकि वह इनको पकड़े। इस सूची में मौजूद कैदियों का पुलिस द्वारा सत्यापन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.