नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तिहाड़ जेल से जुड़ी फर्नीचर निर्माण इकाई को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा ऑर्डर मिला है। जेल के कैदी अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के लिए 10 हजार डेस्क तैयार करेंगे। इस पहल को सुधारात्मक न्याय और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, तिहाड़ स्थित फैक्टरी में लंबे समय से लकड़ी और स्टील के फर्नीचर बनाए जा रहे हैं। अब शिक्षा विभाग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के लिए डेस्क तैयार करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए चयनित कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि इससे कैदियों को रिहाई के बाद रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। काम करने वाले कैदियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मेहनताना भी दिया जाएगा, जो उनके पुनर्वास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.