गिरडीह, नवम्बर 8 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा गांव निवासी रघु मरांडी के 35 वर्षीय पुत्र विनोद मरांडी 5 नवंबर की रात से रहस्यमय ढंग से लापता है। लोग उनकी हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस भी इसी बिंदु पर जांच कर रही है और शक के आधार पर गड़कुरा गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। हालांकि तीसरे दिन भी विनोद मरांडी का कुछ पता नहीं चल सका है। रघु मरांडी ने गुरुवार की शाम को तिसरी थाना में अपने पुत्र विनोद मरांडी की गुमशुदगी की रपट लिखवाई है। जिसके बाद तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार और एसआई संजय टुडू अन्य पुलिस कर्मियों के साथ विनोद मरांडी को खोज निकालने के लिए गुरुवार रात से ही छापामारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सीडीआर रिपोर्ट के अनुसार तिसरी पुलिस गड़कुरा गांव के तालो मरांडी नामक युवक को गिरफ्तार कर...