गिरडीह, फरवरी 20 -- तिसरी। तिसरी के गांधी मैदान में स्टेडियम बनने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। कई वर्षों से यह मैदान स्टेडियम बनने की आस देख रहा है। किन्तु तिसरी के गांधी मैदान में स्टेडियम बनाने की कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। जिसके कारण स्थानीय खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और युवकों में भारी नाराजगी है। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तिसरी के गांधी मैदान में स्टेडियम का निर्माण और उन्नयन का कार्य करवाने के लिए अनुशंसा कर तीन वर्षों पहले ही राज्य के खेल मंत्री सहित गिरिडीह के तत्कालीन उपायुक्त और जिला खेल सचिव को चिट्ठी लिखी थी। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद सूबे के पूर्व खेल मंत्री के आदेश पर स्टेडियम निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने को लेकर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के रांची और गिरिडीह के इंजीनियरों की संयुक...