धनबाद, फरवरी 7 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बस्ताकोला क्षेत्र के तिसरा क्षेत्रीय अस्पताल के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को एमडीए 2026 (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) को लेकर एक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया और हाइड्रोसील की रोकथाम के लिए पूरे समुदाय को दवा खिलाना है। बताया गया कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं देनी है। अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। इसके माइक्रो बैक्टीरिया किस व्यक्ति के शरीर में हैं, यह पता नहीं चलता। इसलिए इससे बचने के लिए सभी को दवा खानी चाहिए। अस्पताल के फार्मासिस्ट अंजनी कुमार ने बताया कि फाइलेरिया से बचने के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है, अतः यह दवा ही टीके का काम करती है। चासनाला सीएचसी ...