सासाराम, फरवरी 26 -- डेहरी, हिन्दुस्तान टीम। अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह निवासी संजय कुशवाहा अपनी भांजी की शादी में शिरकत करने मंगलवार शाम रोहतास थाना क्षेत्र के महुरांव गए थे, जहां उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य रात में वापस लौट आए। किंतु वे वहीं पर रूक गए थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है। वहीं मौत की सूचना पर शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें तिलौथू पीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए। मृतक रमडिहरा पंचायत के पूर्व बीडीसी प्रेमचंद कुशवाहा के भतीजा बताए जाते हैं। अचानक हुई मौत के बाद शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। मृतक स्व. सुरेश सिंह का इकलौता पुत्र बताया जाता है। वह अपने पीछे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.