देहरादून, मार्च 23 -- बेस्ट परफार्मिंग हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का अवार्ड दिया गया देहरादून, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के 90 मेगावाट के तिलोथ पॉवर हाउस को बेस्ट परफार्मिंग हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का अवार्ड दिया गया। केंद्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा बोर्ड का प्रतिष्ठित पुरस्कार एमडी यूजेवीएनएल डा. संदीप सिंघल ने प्राप्त किया। केंद्रीय विद्युत एवं सिंचाई बोर्ड ने स्कोप सेंटर नई दिल्ली में जल संसाधन, ऊर्जा तथा गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रहे विभागों तथा पेशेवरों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए। इसी क्रम में यूजेवीएनएल के उत्तरकाशी में 90 मेगावाट क्षमता के तिलोथ पॉवर हाउस को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली जल विद्युत परियोजना का पुरस्कार मिला। एमडी यूजेवीएनएल संदीप सिंघल को अध्यक्ष केंद्रीय विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.