कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज गली में दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्कों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने चालाकी से उनकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सेवानिवृत्त बद्रीनारायण प्रसाद नगर परिषद में टैक्स जमा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेलीफोन एक्सचेंज गली में बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इन दिनों सोने के गहनों की छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं और आप इस तरह अंगूठी पहनकर क्यों निकले हैं। इसके बाद आरोपियों ने श्री प्रसाद को झांसे में लेकर अंगूठी उतरवा ली और कहा कि उसे कागज में लपेटकर सुरक्षित दे देते हैं। इसी दौरान उन्होंने असली अंगूठी निकालकर उसकी जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.