कोडरमा, दिसम्बर 7 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने तिलैया डैम के विकास को लेकर कई तरह के रोडमैप तैयार किया है। डीसी की ओर से बताया गया कि तिलैया डैम एडवेंचर पार्क को एक विस्तृत, आधुनिक और सुविधाओं से युक्त पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। पार्क में और अधिक आकर्षण, सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटक-अनुकूल सुविधाओं को शामिल किया जाएगा जिससे यह झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सके। उपायुक्त ऋतुराज आज तिलैया डैम स्थित एडवेंचर पार्क पहुंचे। उनके आगमन पर पार्क परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने पर्यटन अवसंरचना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और पार्क विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पर्यटन को जन-सहभागिता से जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.