कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को पर्यटन एवं खेल टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से तिलैया डैम उरवां क्षेत्र को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार सृजन पर जोर दिया गया। साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मैदानों के विकास एवं आवश्यक खेल अवसंरचना सुदृढ़ करने के लिए योजनाएं तैयार करने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने संबंधि...