कोडरमा, नवम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में विशेष आयोजन किया गया। उपायुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'बिरसा हुनर केंद्र' का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बिरहोर समुदाय की महिलाओं को सिलाई-प्रशिक्षण दिया जाएगा। समुदाय के 176 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी (वाइल्डलाइफ़) हजारीबाग सूरज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, नगर परिषद प्रतिनिधि, प्रशिक्षु अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...