सहरसा, फरवरी 11 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र सहित नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली तिलाबे नदी का जलस्तर घटते ही कटाव की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। नदी किनारे बसे गांवों में जगह-जगह हो रहे कटाव से किसानों की उपजाऊ भूमि तेजी से नदी में समाहित हो रही है, जिससे किसान गहरे संकट में हैं। विशेष रूप से नगर क्षेत्र के सोहा ग्राम स्थित रमजानी गब्बी बहियार तथा सोनवर्षा स्थित कब्रिस्तान के पास कटाव की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तिलाबे नदी दशकों पूर्व उत्तर-दक्षिण दिशा में बहती थी, लेकिन अब अपना मार्ग बदलकर एस आकार में बहने लगी है। इसके कारण नदी पुरब और दक्षिण दिशा में तीव्र गति से कटाव कर रही है। परिणामस्वरूप दर्जनों किसानों की कई एकड़ रैयती और खेती योग्य जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। इसस...