जामताड़ा, फरवरी 3 -- तिलाबनी गांव में ग्राम स्वास्थ्य समिति हुई बैठक नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर प्रखंड के तिलाबनी गांव में सोमवार को ग्राम स्वास्थ्य समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी अंजू देवी ने किया। इस बैठक के माध्यम से सहिया साथी अंजू देवी एवं स्वास्थ्य सहिया सुबोदी हेंब्रम ने ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों से गांव में स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकरी ली। इसके पश्चात गांव के स्वास्थ्य समस्या को दूर करने एवं स्वास्थ्य योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इसके अलावे नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ उन्मूलन एवं बाल विवाह आदि पर चर्चा कर लोगों जागरुक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.