घाटशिला, जनवरी 15 -- पोटका। राजनगर एवं पोटका प्रखंड की सीमा पर स्थित तिलाई पहाड़ में माँ ठाकुरानी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ गुरुवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर डांगरडीहा, सिजुलता, हेंसल, पाटा हेंसल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ढोल नगाड़े बजाकर श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और मां की आराधना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना किया। हेंसल गांव में नायके बाबा भीम सरदार एवं ग्राम प्रधान अशोक गोप के पुत्र मनिन्द्र गोप द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं का भक्तों का जत्था पाटा हेंसल स्थित ठाकुरानी मंदिर पहुंचा, यहां भी पूजा सम्पन्न होने के बाद सभी श्रद्धालु करीब 200 फीट ऊंचे तिलाई पहाड़ की चोटी पर चढ़े और कुंआनुमा पूजा स्थल पर मां ठाकुरानी की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान जय मां ठाकुरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.