रामपुर, दिसम्बर 31 -- जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि रबी फसलों की गेहूं फसल में प्रथम टॉप ड्रेसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में देरी से बोई गईं तिलहनी एवं दलहनी फसलों में भी टॉप ड्रेसिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक जनपद में यूरिया 27998 एमटी, डीएपी 7728 एमटी, एमओपी 244 एमटी, एनपीके 11155 एमटी और एवं सिंगल सुपर फास्फेट 474 एमटी वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान में यूरिया 15986 एमटी, डीएपी 2643 एमटी, एमओपी 106 एमटी, एनपीके 7024 एमटी व एसएसपी 515 एमटी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसान अपना आधार कार्ड एवं खतौनी लेकर बोई गई फसल की आवश्यकतानुसार संस्तुत मात्रा में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं/समितियों से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। किसान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का क्रय न करें। उन्होंने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.