बांका, जनवरी 29 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बिहार के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में से एक बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में आज बुधवार को पाठा बली का आयोजन हो रहा है। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति ने दिया। इस अवसर पर बांका , भागलपुर एवं मुंगेर जिले के श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। बताया कि पाठा बली से बंचित श्रद्धालुओं के लिए अनुनय-विनय पर यह कार्यक्रम रखा गया है। बताया कि सुबह 08 बजे से पाठा बली प्रारंभ होगा। इसको ले मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष मंटू कुमार सहित पुलिस बल तैनात हैं। विगत तीन वर्ष पूर्व तिलडीहा मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड में शामिल हो गया है। सूबे का डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज न...