गोपालगंज, मई 14 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के बाबा दोना एनएच-27 पर मंगलवार की शाम हुआ हादसा कुशीनगर जिले के तरेया सूजन थाना अंतर्गत हफवा जीवन गांव का रहने वाला था किशोर कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र के बाबा दोना एनएच-27 पर मंगलवार की शाम पिकअप वाहन की छत बैठे एक 17 वर्षीय किशोर की मौत ओवरहाइट लोहे के रेलिंग से टकराने से हो गई। मृतक किशोर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सूजन थाना अंतर्गत हफवा जीवन गांव का निवासी लालू कुमार था। वह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर के आमवा गांव जा रहा था। किशोर तिलक समारोह के लिए पिकअप वाहन में सामान लेकर जा रहा था और सामग्री की देखरेख के लिए पिकअप की छत पर बैठा था। जब पिकअप बाबा दोना एनएच से होकर कोटनारवा की ओर जा रही थी तो रास्ते में लगे ओवरहाइट लोहे के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.