नई दिल्ली, जनवरी 30 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। 7 फरवरी से इस आईसीसी इवेंट की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया पर संकट के बादल छाए हुए हैं। दरअसल, भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल दो खिलाड़ी -तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर- की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाई हुई है। यह दोनों खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैच की टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं है। मगर वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस और कमबैक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, IRE के पॉल स्टर्लिंग ने T20I में रचा इतिहास न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 31 जनवरी को 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेलना है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों...