फतेहपुर, मई 31 -- औंग,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक वाले दिन अचानक वर पक्ष ने दहेज की मांग कर दी। वधू पक्ष के लोग इस मांग पर परेशान हो गए। फिलहाल शादी की तैयारियां रुक गई हैं। तिलक कार्यक्रम स्थगित हो गया है। युवती सहित परिजन परेशान हैं। छह जून को शादी होनी थी। हालांकि नाते रिश्तेदार सुलह समझौते की कोशिश में लगे हैं। औंग थाना के एक गांव निवासी युवती की शादी कल्याणपुर थाना के एक गांव निवासी युवक के साथ तय थी। शुक्रवार को तिलक का कार्यक्रम था। छह जून को शादी थी। पहले से तय हुए दान दहेज की तैयारी परिजनों ने कर ली थी। शुक्रवार सुबह लड़के वालों का फोन युवती के घर पहुंचा। लड़के के लिये अतिरिक्त दहेज के रुप में बाइक की मांग कर दी। अन्यथा की स्थित में तिलक न लाने की बात कह दी। परिजन परेशान हो गए। तिलक का कार्यक्रम कैंसिल हो गया है। ...