शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- परौर क्षेत्र के खजुरी गांव गुरुवार को परिवार में तिलकोउत्सव का कार्यक्रम दावत खाने के बाद घर आते समय महिला की हार्ट अटैक आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। खजुरी निवासी बबलू सिंह की 45 वर्षीय पत्नी पूनम देर रात परिवार तिलक की दावत खाकर घर आ रही थी। घर के समीप आते ही रास्ते में उन्हें अचानक चक्कर आ गए। और वह कुछ समझ पाती तब तक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के ही लोगों ने पूनम को रास्ते में पड़ा देख उन्हें उठाया और घर लेकर गए। गंभीर हालत देख परिवार के लोग आनन-फानन निजी अस्पताल उसावां लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशीष ने बताया दावत खाने के समय मम्मी को छींक आईं थी। इसके बाद वह मुंह पर रुमाल लगाकर घर के लिए चली आई थी।मृ तका अपने पीछे पति व तीन ...