लखीसराय, जनवरी 13 -- चानन, निज संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है, तिलकूट की सौंधी खुशबू से मननपुर बाजार गुलजार होने लगा है। दुकानों में अलग-अलग किस्म के तिलकूट मौजूद हैं। दुकानों में लोग गुड़, चीनी व खोवा की तिलकूट के साथ काले तिल के लड्डू की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि इस बार तिलकूट पर महंगाई का बहुत ज्यादा रंग नहीं चढ़ा है। विगत वर्ष की तुलना में तिलकूट की कीमतों में 20-30 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चीनी, गुड़ और खोवा से बने तिलकूट बाजार में स्टॉक किया गया है। गयाजी के तिलकूट का ज्यादा डिमांड: स्थानीय मननपुर बाजार में सभी दुकानदारों द्वारा बाहर से तिलकूट मंगाया जाता है। तिल और गुड़, चीनी से बनने वाला तिलकूट सर्द मौसम में सेहत के लिहाज से भी खास माना जाता है। यहां गयाजी के तिलकूट...