घाटशिला, फरवरी 12 -- मुसाबनी। बुधवार को मुसाबनी डाकबंगला में "फूलो झानो फाउंडेशन" की ओर से तिलका मांझी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के सचिव एसके हांसदा ने कहा कि वे देश के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर समाज को जागृत किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके साहस और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा तिलका माझी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने क्रमवार श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर के सचिव एसके हांसदा, कोषाध्यक्ष संगीता हांसदा, सुरुवाली हांसदा, किरण कुमारी किस्कू, सोनाली हांसदा, दीपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.